भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई..

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी बसंता खरे, माया दास, संगीता तिवारी, उर्मिला शर्मा, पिंकी सिन्हा, उषा देवी, रानी कौर, लक्ष्मी बघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर कौर, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष उमा महेश्वरी, महामंत्री मेघा कौर एवं नसीमा खातून को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने नेतृत्व, समर्पण और ऊर्जा से संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएंगे।

इस अवसर पर सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन हित में उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

Exit mobile version