बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर कलेक्टर की सख्ती, 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

(यतेंद्र जीत सिंह”छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है।। 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार का अनिवार्य अपडेट कराना आवश्यक है, जिसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन तथा नवीन फोटो शामिल किए जाते हैं।। इसी संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।। बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया,कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।। बताया गया कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का आधार अपडेट समय पर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें स्कूल, परीक्षाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।। आधार अपडेट हेतु नजदीकी आधार नामांकन केंद्र, स्कूलों में आयोजित विशेष शिविर, बैंक अथवा डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्रों का उपयोग किया जा सकता है।। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, जिला ई-प्रबंधक मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला समन्वयक पंकज सोलंकी, ई जिला तकनीकी प्रबंधक शुभम भारद्वाज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।।

Exit mobile version