सांध्य दैनिक ‘नई दृष्टिबिंदु’ के विमोचन व खबर आलोक चैनल की लांचिंग के बाद शहर में उत्साह का माहौल

भिलाई/कोहका। सांध्य दैनिक ‘नई दृष्टिबिंदु’ के भव्य विमोचन एवं आलोक चैनल की अधिकृत लांचिंग के बाद शहर में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिल रहा है। पत्रकारिता के इस नए मंच के शुभारंभ पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

भाजपा कोहका मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, मंडल में मंत्री दायित्व संभाल रहे धीरज सेन, भाजपा नेता सुरेश वर्मा, चंद्रशेखर नागवंशी, डॉ. दिनेश साहू, कोसा नगर से गोवर्धन साहू, मिथिलेश साहू (कोहका), भाजपा युवा मोर्चा से मनीष साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आर्यनगर, कोहका आईआईटी रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर प्रधान संपादक आलोक तिवारी एवं उनकी टीम का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विमोचन के पश्चात अलग-अलग समूहों में शहर के नागरिक कार्यालय पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और नई दृष्टिबिंदु व आलोक चैनल को सच्ची, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता का सशक्त माध्यम बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज भाजपा कोहका मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू एवं डॉ. दिनेश साहू अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और प्रधान संपादक आलोक तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने नई मीडिया पहल को जनसमस्याओं की आवाज बनने वाला मंच बताया।

सांध्य दैनिक ‘नई दृष्टिबिंदु’ के विमोचन एवं आलोक चैनल की अधिकृत लांचिंग के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों का प्रधान संपादक आलोक तिवारी एवं उनकी पूरी टीम ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रधान संपादक आलोक तिवारी ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति निरंतर समर्पित होकर किए गए कार्य ही राजनीति में विश्वास, सम्मान और दीर्घकालिक लाभ का आधार बनते हैं। ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता न केवल सामाजिक एकजुटता को मजबूत करती है, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का भी सशक्त माध्यम बनती है।

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में वही नेतृत्व सफल होता है जो समाज के हर वर्ग से जुड़कर, सकारात्मक सोच और जनहित के कार्यों के साथ आगे बढ़ता है। संगठन और समाज के लिए लगातार सक्रिय रहना ही राजनीतिक सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भी ‘नई दृष्टिबिंदु’ और आलोक चैनल के माध्यम से निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को मजबूती देने का भरोसा जताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व रचनात्मक प्रयासों में सहभागिता का संकल्प लिया।

Exit mobile version