सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा फ्रंटियर हेडक्वार्टर] सिलीगुड़ी में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित 2nd ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2025&26 में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई बीएसपी भिलाई की पुरुष सेंट्रल हैंडबॉल टीम ने 23 जनवरी 2026 को हुए फाइनल में पंजाब पुलिस को 13 गोल से हराकर पहला स्थान (गोल्ड) हासिल किया।

फाइनल स्कोर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई बीएसपी भिलाई (33 गोल) बनाम पंजाब पुलिस (20 गोल) रहा। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई बीएसपी भिलाई के प्रधान आरक्षक मनदीप को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर चुना गया। समापन समारोह सिक्किम के माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की उपस्थिति में किया गया।
यह उपलब्धि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का फिटनेस] खेल में उत्कृष्टता] अनुशासन और टीम भावना पर मजबूत फोकस दिखाती है, जो बल की फिट] चुस्त और मिशन के लिए तैयार कर्मियों को बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।




