Saturday, March 7, 2026

गुजरात भारत पर्व और स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुए अमर श्रीवास दल ने जीता देशभर का दिल”

गुजरात: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के भारत पर्व में दीपशिखा श्रीवास दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा व अमर श्रीवास दल निर्देशक संस्कृति विभाग एवं ट्यूरिज्म बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 नवंबर को एक भारत श्रेष्ठ भारत भारत पर्व के महाआयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति आदिवासी नृत्य की छटा बिखेरी। उपस्थिति छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं मंत्री रिवाबा जडेजा,के साथ अन्य मंत्रीगण हैं व कलाकारों से भेंट कर शुभकामनाएं दी।

यह दिन हमारे लिए बहुत बहुत गर्व वाली दिन रहीं मुख्यमंत्री सहित सभी दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की नृत्यों का खूब आनंद लिया। 1 नम्बर 2025 को भी छत्तीसगढ़ से अमर श्रीवास की दल ने ही गुजरात के यह महाआयोजन के ओपनिंग में सम्मिलित थे जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी उपस्थिति रहे है व दर्शकों ने भी छत्तीसगढ़ की नृत्य देख कर खूब आनंद लिया व तालिया बजाई जो हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रहीं।

12 नवम्बर 2025 को स्थापना दिवस समारोह पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा सम्मान राजभवन गांधी नगर गुजरात में। यह दिन मेरे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहीं जिसमें देश से आए अनेक राज्यों की संस्कृति छटा बिखेरी जिसमें छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक संवर्धन मैने किया आपनी नृत्य दल के साथ। हम इसके लिए दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति विभाग एवं ट्यूरिज्म बोर्ड, डायरेक्टर विवेक आचार्या , उपसंचालक उमेश मिश्रा नोडल अधिकारी युगल तिवारी व छत्तीसगढ़ शासन, गुजरात सरकार का बहुत बहुत आभार व्यक्त हैं कि हमें यह अवसर प्रदान किए।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें