उन्नाव पीड़िता के समर्थन में न्याय की मांग और कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द करने के संबंध में छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन ने राष्ट्रपति के नाम सेक्टर 6 कोतवाली थाना में सौंपा गया ज्ञापन..

भिलाई। हम छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन उन्नाव पीड़िता के साथ हुए अत्याचार और उसके बाद की घटनाओं से अत्यंत दुखी और आक्रोशित हैं। हम मांग करते हैं कि कुलदीप सेंगर को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए और उनकी जमानत रद्द की जाए।
राष्ट्रपति जी हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

संगठन ने कहा आज हम किस हालात से गुजर रहे हैं देश की बेटियां अपनी सुरक्षा के लिए देशवासियों से गुहार लगा रही है,बलात्कारियों का हौसला इतना बुलन्द है देश की बेटियां डरी सहमी हुई है,देश की बेटियों की तकलीफो मे सांसद विधायकों को हंसी आ रही है शर्म आनी नी चाहिए ऐसे जनप्रतिनिधियों को,उन्नाव की बेटी व परिवार के साथ क्या-क्या अत्याचार हुआ यह पूरा देश देख रहा है उसके बावजूद बलात्कारी को जमानत मिल जा रही है बहुत ही दुख व चिंता का विषय है सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

अश्लेष मरावी,उमा सिंह,निरा डेहरिया,निर्मला चतुर्वेदी,ममता वर्मा,संजना,शिखा राय(युथ कांग्रेस) राजेन्द्र परगनिया(विधायक प्रतिनिधि),कलादास( छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा), गीतालाल मंडावी( अध्यक्ष, आदिवासी मण्डल भिलाई),ओमनाथ नेताम, चंद्रभान(पार्षद), दिलीप ध्रुव, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version