भिलाई। छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को कन्हैया लाल पटेल मरार महासंघ छात्रावास कोहका भिलाई में प्रांताध्यक्ष बरत राम पटेल, संयोजक राजेन्द्र नायक पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल और सुरेंद्र पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष बरत राम पटेल ने कहा कि एकता सामाजिक विकास की नींव है, क्योंकि यह मिलकर काम करने, आपसी सहयोग और सम्मान को बढ़ावा देती है। एकता के बिना, समाज में स्थिरता और समृद्धि नहीं आ सकती। संयोजक राजेन्द्र नायक पटेल ने अधिक से अधिक राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल ने समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों को अपने उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
सुरेंद्र पटेल ने समाज में शैक्षणिक और आर्थिक विकास में सहभागिता निभाने पर जोर दिया।
बैठक में सामाजिक विकास, शैक्षणिक विकास, राजनीतिक भागीदारी, जिला और प्रदेश स्तर पर आगामी 2 और 3 जनवरी को माता शाकंभरी जयंती और माता सावित्री बाई फुले जयंती उत्साह पूर्वक मनाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित अनेक बिन्दुओं पर गहन चर्चा उपरांत समाजहित में विभिन्न प्रस्ताव पारित गए ।
उपाध्यक्ष डॉ रामचंद्र पटेल, सिद्धराम पाटिल, प्रमुख सलाहकार ब्रह्मदेव पटेल, राजेन्द्र कुमार पटेल, उपकोषाध्यक्ष रामेश्वर पटेल, परमानंद पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य बसंत पटेल, कृष्ण कुमार पटेल अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ सहित पदाधिकारियों ने अपने सारगर्भित विचार रखे। सचिव द्वय लिलार सिंह पटेल और डॉ राधेश्याम पटेल ने बैठक का संचालन किया।
इस अवसर पर केशव पटेल, हेमलाल पटेल, कुंजराम पटेल, कमलेश पटेल, रामगुलाल पटेल, डॉ कृष्ण कुमार पाटिल, कुबेर पटेल, अशोक पटेल, सुरेश चंद्र पटेल, कमल नारायण पटेल, दुखुवा राम पटेल, बसंत कुमार पाटिल, प्यारे लाल पटेल, उत्तम पटेल, प्रवीण पटेल, जगदीश चौधरी, गोविंद पटेल, कोमल पाटिल, जवाहर पटेल आदि सामाजिक गण उपस्थित थे।




