Thursday, March 5, 2026

चंदनबाला लूनिया का चौविहार संथारा आज सीज गया

राजनांदगांव। सत्यम विहार, राजनांदगांव निवासी *धर्मनिष्ठ सुश्राविका, वरिष्ठ स्वाध्यायी, चंदनबाला जैन को पारिवारिक जनों के निवेदन पर और सामाजिक जनों की उपस्थति में, आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म सा, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म सा, की आज्ञानुवर्ती *शासन दीपिका प्रमिला श्री जी म सा* द्वारा चोविहार संथारे का प्रत्याख्यान कराया गया था।

परसों दिनाँक 6 फरवरी को संध्या लगभग 6:30 बजे, N 5 सत्यम विहार, राजनांदगांव निवासी धर्मनिष्ठ सुश्राविका चंदनबाला जैन ने संथारा ग्रहण कर लिया था।
आप स्व लालचंद लूनिया दुर्ग की धर्मसहायिका, सुरभि की माताजी तथा विपुल लूनिया रायपुर की दादी हैं। साथ ही गौतम सेवानिवृत्त अधिकारी दुर्ग राजनांदगांव ग्रामीण बैंक, विजय, अजीत जैन पूर्व महापौर, संजय पूर्व अध्यक्ष विनय मित्र मंडल राजनांदगांव,, सुशील छात्र नेता समाजसेवी,राजकुमार और राजेन्द्र छाजेड़ की बुआजी हैं।

उल्लेखनीय है कि आपने श्री देव आनन्द जैन स्कूल में सेवानिवृति तक अध्यापन कार्य किया। जैन धार्मिक शिक्षण शिविर तथा स्वाध्यायी के रूप में भी वर्षों अतुलनीय सेवा दी है। आपका मंच संचालन अद्भुत था।
आज तृतीय दिवस दिनाँक 8 फरवरी को सुबह 8.20 बजे समाधिपूर्वक संथारा सीज गया है।
पंच परमेष्ठि से प्रार्थना है कि वे शीघ्र चरम लक्ष्य को प्राप्त करें।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें