(गौ सेवा के साथ मानव कल्याण का कार्य अद्भुत- कुलपति : प्रो (डॉ)लवली शर्मा,)
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने मनोहर गौशाला पहुंचकर कामधेनु माता का दर्शन किया ।। गौ सेवक चमन डाकलिया ने कुलपति प्रो (डॉ)लवली शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए, ‘गाय एक वरदान’ पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।। जिसके बाद उन्होंने सर्वप्रथम कामधेनु माता के दर्शन किए और गौशाला में संचालित अर्क निर्माण, फसल अमृत निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुई साथ ही सेवाभावी कार्यों सहित बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।। कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने कहा कि मनोहर गौशाला न केवल गौ सेवा का केंद्र है, बल्कि एक अद्भुत और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने वाला पवित्र स्थल भी है, जहां कामधेनु माता का दर्शन प्राप्त होता है।। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गौशालाएं समाज में सेवा, संवेदना और संस्कारों को बढ़ावा देती हैं और जनमानस को भारतीय परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।। गौ सेवा के साथ मानव कल्याण का कार्य अद्भुत है, कामधेनु माता का किया दर्शन।।

गौ सेवा के साथ मानव कल्याण का कार्य अद्भुत : प्रो (डॉ )लवली शर्मा कुलपति गौ सेवक चमन डाकलिया ने कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए ‘गाय एक वरदान’ पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।। जिसके बाद उन्होंने सर्वप्रथम कामधेनु माता के दर्शन किए और गौशाला में संचालित अर्क निर्माण, फसल अमृत निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुई साथ ही सेवाभावी कार्यों सहित बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।। कुलपति प्रो (डॉ) लवली ने कहा कि मनोहर गौशाला न केवल गौ सेवा का केंद्र है बल्कि एक अद्भुत और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने वाला पवित्र स्थल भी है जहां कामधेनु माता का दर्शन प्राप्त होता है।।