भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमण्डल ने महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के आगामी बजट को लेकर श्री चौधरी को शुभकामनाएं दी। भसीन ने कहा कि निश्चित ही यह बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देगा और व्यापार जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यह बजट हम सभी को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की प्रेरणा देगा और व्यापारियों के लिए नए बाजारों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
प्रदेश चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भेंट कर आगामी बजट को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत को उम्मीद है कि इस बजट में उद्योगों, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए अनुकूल नीतियाँ लाई जाएँगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भसीन ने कहा कि चेम्बर की ओर से लगातार सुझाव दिए जाते रहे हैं ताकि बजट में व्यापार और उद्योग जगत की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा सके। सरकार का यह बजट न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार सृजन और निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा। इससे प्रदेश के




