Thursday, January 15, 2026

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई को मिली नई जिम्मेदारियाँ…

नवा रायपुर, 27 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले व पदस्थापना की है। कई अधिकारियों को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार फेरबदल इस प्रकार हैं—


  1. शिखा राजपूत तिवारी (IAS 2008)

वर्तमान पद: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा – एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, आयुष

नया पद: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

उनके पद को IAS अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।


  1. डॉ. प्रियंका शुक्ला (IAS 2009)

वर्तमान पद: आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ — एवं प्रबंध संचालक NRHM

नया पद: आयुक्त, समग्र शिक्षा

अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम

पद को IAS अधिसमय वेतनमान के बराबर घोषित।


  1. किरण कौशल (IAS 2009)

वर्तमान पद: MD, मार्कफेड एवं MD नागरिक आपूर्ति निगम

नया पद: सचिव, मंत्रालय


  1. पदुम सिंह एल्मा (IAS 2010)

वर्तमान पद: संचालक, महिला एवं बाल विकास

नया पद: प्रबंध संचालक, CG State Marketing Corporation Ltd

अतिरिक्त प्रभार: MD, CG Beverages Corporation

उनके कार्यभार ग्रहण करते ही सुश्री आर. शंगीता दोनों प्रभारों से मुक्त होंगी।

पद को IAS प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित।


  1. संजीव कुमार झा (IAS 2011)

वर्तमान पद: संचालक, समग्र शिक्षा एवं MD पाठ्यपुस्तक निगम

नया पद: संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ

अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध संचालक, NRHM

पद को IAS प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित।


  1. जितेन्द्र कुमार शुक्ला (IAS 2012)

वर्तमान पद: मिशन संचालक, जल जीवन मिशन

नया पद: प्रबंध संचालक, मार्कफेड

अतिरिक्त प्रभार: मिशन संचालक, जल जीवन मिशन यथावत

पद को IAS प्रवर श्रेणी समकक्ष घोषित।


  1. रितेश कुमार अग्रवाल (IAS 2012)

वर्तमान पद: MD, CG Medical Services Corporation

नया प्रभार: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा


  1. इफ्फत आरा (IAS 2012)

वर्तमान पद: अपर संभागायुक्त, रायपुर

नया पद: विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम


  1. संतन देवी जांगड़े (IAS 2016)

वर्तमान पद: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग

नया प्रभार: संचालक, आयुष


  1. सुखनाथ अहिरवार (IAS 2016)

वर्तमान पद: सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

नया पद: संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग


  1. डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (IAS 2019)

वर्तमान पद: उप सचिव, नगरीय प्रशासन

नया पद: उप सचिव, महिला एवं बाल विकास

अतिरिक्त प्रभार: संचालक, महिला एवं बाल विकास


  1. रीता यादव (IAS 2019)

वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, धमतरी

नया पद: प्रबंध संचालक, CG खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

पद को IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित।


  1. लोकेश कुमार (IAS 2019)

वर्तमान पद: उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

नया पद: संचालक, उद्यानिकी

अतिरिक्त प्रभार: CEO, चिराग परियोजना

पद को IAS वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित।


आदेश राज्यपाल के नाम से तथा सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया।


ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें