कुरूद में निगम लगाएंगा सीबीजी प्लांट, विरोध में बैठी महिलाएं..

कचरे से गैस बनाने की है योजना, 5 एकड़ में बनाने की तैयारी
बायो गैस प्लांट को लेकर महिलाओं में आक्रोश, कहां नहीं लगने देंगे प्लांट चाहे हमें अपनी जान ही क्यू ना देनी पड़े
निगम प्रशासन कचरे से गैस बनाने कुरूद में प्लांट लगाने की तैयारी में

​भिलाई। शहर से रोज करीब 300 टन से ज्यादा कचरा निकलता है। नगर निगम भिलाई इन कचरे को परमानेंट निपटान के लिए सीबीजी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। जहां शहर भर के कचरे से बायो गैस बनाया जाएगा।

शासन की योजना के तहत निगम ने कुरूद बस्ती क्षेत्र में प्लांट लगाने की योजना बनाई है। काम भी शुरू कर दिए है। निगम ने प्लांट लगाने चूना मार्किंग और पोल लगाना शुरू कर दिया है। लेकिन इस प्लांट को लेकर कुरूद और आसपास क्षेत्र के सुंदर विहार कालोनी, घासी दास नगर, कैलाश नगर की महिलाएं एकजुट होकर हड़ताल पर बैठ गई है। ​अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी महिलाएं जमकर धरना प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में सीबीजी बायो गैस प्लांट किसी भी हाल में खुलने ही नहीं देंगे। चाहे उन्हें अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़े। सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ कुरूद पार्षद अनिता साहू भी हड़ताल पर है।

उन्होंने बताया कि 6 माह से वे ​वार्ड की महिलाओं के साथ जोन आयुक्त से लेकर निगम आयुक्त, कलेक्टर तक से शिकायत कर चुकी है। बावजूद कोई पहल नहीं हुई तो उन्होंने सामान्य सभा में मुद्दा उठाया था और खुलकर विरोध कर प्लांट नहीं लगाने की मांग की थी। ​सामान्य सभा में सभापति से लेकर महापौर व सभी पार्षद व अधिकारियों को प्लांट नहीं लगाने की मांग की। बावजूद जब कोई पहल नहीं हुई तो उन्होंने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से भी मांग ​किए। उन्होंने आश्वासन दिया था कि प्लांट नहीं खुलने देंगे। यदि धरना प्रदर्शन करने की नौबत आएगी तो वे भी उनके साथ बैठेंगे। लेकिन अबतक विधायक नहीं आए है। महिलाओं ने कहा कि उन्हे विधायक से पूरी उम्मीद है, यदि वे चाह लेगे तो प्लांट नहीं खुलेगा। इस अवसर पर रानी सिंह, लीली, दुलारी देवांगन, उर्मिला यादव, पुष्पा जायसवाल, आशा, सरोजनी सहित सैकड़ों महिलाए शामिल रही।

प्रदूषण और बीमारी का खतरा
वार्डवासियों का कहना है कि प्लांट लगेगा तो पूरे शहर का कचरा उनके वार्ड में जमा होगा। चारो ओर प्रदूषण और गंदगी की बदबू फैलेगी। गंभीर बीमारी का खतरा बना रहेगा। इसलिए वे प्लांट का विरोध कर रहे है। सिर्फ यही नहीं कुरूद में कृष्णा कुंज बना है। जहां हरे भरे पेड़ पौधे लगे है। उसे भी काटने की तैयारी चल रही है।

जिले भर के निकायों से लेंगे कचरा
नगर निगम भिलाई, दुर्ग, रिसाली और भिलाई-चरोदा से हर रोज करीब 150 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। सिर्फ भिलाई से रोज 200 टन कचरा निकलता है। इसमें 40 प्रतिशत गीला कचरा होता है। प्लांट को रोज 150 से 200 टन गीला कचरा लगेगा। इसके​ लिए जिले भर के निकायों से निकले वाले कचरे को प्लांट को दिया जाएगा। जिससे प्लांट में गैस बनाया जाएगा। इससे कचरा प्रोसेसिंग कर खाद बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Exit mobile version