Breaking:- छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के असिस्टेंट कमांडेंट के 20 वर्षीय बेटे ने भिलाई में आत्महत्या की

भिलाई। प्रथम बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर नेहरू नगर भिलाई वार्ड 60 में निवासरत फर्स्ट बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार झरिया के जवान बेटे आयुष झरिया 20 साल ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना गुरुवार 30 अप्रैल को संध्या 7 से 10 बजे के मध्य बताई जाती है घटना के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे।

घटना के समय पिता संतोष कुमार झारिया विधानसभा ड्यूटी में थे उनकी पत्नी और बेटी गांव गए हुए थे, स्मृति नगर पुलिस चौकी से पुलिस के अधिकारियों कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे आत्महत्या के करणो का पता नहीं चल पाया है 1 मई शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत आयुष झरिया का शव उसके गृहग्राम मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के लिए रवाना किया जाएगा जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version