Sunday, March 1, 2026

जगदलपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर सील, सघन तलाशी जारी

जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर को बम से उड़ाने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल बंद कर सील कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक संदिग्ध मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

मौके पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।आगे की जानकारी का इंतजार है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें