Wednesday, March 4, 2026

BYJM के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने आज भिलाई नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की

भिलाई नगर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने आज भिलाई नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पाण्डेय ने सेक्टर-2 छठ तालाब, छावनी स्थित शीतला शहीद चुम्मन यादव सरोवर, लक्ष्मण नगर, बापू नगर एवं सूर्यकुण्ड हाउस बोर्ड तालाब पहुंचकर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस अवसर पर सूर्योपासना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें