इंद्रजीत सिंह छोटू ने दी जानकारी, महिला सशक्तिकरण को भी दिया बढ़ावा
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के भिलाई आगमन पर कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सहित पदाधिकारियों ने उन्हें संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
समिति की ओर से अतिथि के सम्मान में मोमेंटो भेंट कर आभार प्रकट किया गया। इस दौरान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी जनहित में कार्य जारी रखने की बात कही गई।
वहीं कबीर वाटिका, बजरंग पारा कोहका में इंद्रजीत सिंह छोटू ने बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान महिलाओं ने स्वावलंबन की दिशा में चल रहे सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण की जानकारी साझा की। महिलाओं के उत्साह और आत्मनिर्भर बनने के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रही है। इस अवसर पर मलकीत सिंह जोगा राव सहित परिवार इंद्र के सदस्य मौजूद थे।
