भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आज भिलाई पश्चिम मंडल के सेक्टर 6 न्यू डी मार्केट तेलगू पारा भाजपा कार्यालय में चन्ना केशवलू जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला भिलाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के सहयोग से निःशुल्क खून जाँच शिविर बी पी,शुगर, कोलेस्ट्रॉल,विटामिन की गोलियाँ वितरण एवं ग्लूकोज़ पिलाकर एवं जनता से जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वैशाली नगर के लोकप्रिय युवा विधायक माननीय रिकेश सेन एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।विधिवत उद्घाटन फीता काटकर विधायक रिकेश सेन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं । पार्टी की गौरव शाली इतिहास को याद किया। सफल आयोजन के लिए आयोजन कर्ता भाजपा जिला भिलाई के जिला उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं उनकी पूरी टीम को विधायक ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।ज़िलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी स्थापना दिवस की बधाई दी एवं कार्यक्रम सफलता की सराहना की ।

जिला पदाधिकारियों एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ।भाजपा का उद्देश्य है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास साथ ही सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल व मोर्चा के साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भिलाई के कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती स्वीटी कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल,भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी योगेन्द्र सिंह,बल्लू ज़ाकिर हुसैन, OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन ,पश्चिम मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जी.अमर,,भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री B .पद्मनाभन, प्रकाश राव, राजनारायण सिंह , भिलाई सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक तुलसी राव ,बी.प्रसाद,एम .इमानुएल, ब्रह्मा नायडू,कृपानंदन राव,अभय प्रसाद,सन्नी ईपपन,प्रदीप कुमार पाल,सुधीर गडेवाल,रवि चौधरी,जगजीत सिंह,भागीरथी चन्द्राकर,वी .सूर्या राव,के.सी .केशवलू ,टी.शंकर,आदित्य गावले,शिवा ,मदन राय,संतोष सुक्के,हिमांशु साहू,आर.प्रसंगी,रमेश,जगीरे सिंह,नीलेश पाहुजा,मरिया दास,जे.पी.राजू,प्रीतम साहू,करण सिंह,वी .राजू एवं सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर निशुल्क खून जॉच सौजन्य गंगोत्री हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर डायरेक्टर डॉक्टर ओम प्रकाश कराडे ,सौरभ गांगुली एवं उनके मेडिकल टीम के द्वारा सफल जॉच किया गया ।यह जानकारी भाजपा जिला भिलाई के उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू ने दी ।