भिलाई। कल्याण कॉलेज सेक्टर 7 में निगम चुनाव की गिनती चल रही थी। वार्ड 64 सेक्टर 10 की भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अभय सोनी से तीन वोट से लगभग जीत चुकी थी, इसी तरह सेक्टर 2 की भाजपा प्रत्याशी जयललिता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से जीत चुकी थी। तभी बवाल हुआ। कांग्रेस ने रिकाउंटिंग का दबाव बनाया। बार बार रिकाउंटिंग ।
नतीजा चुनाव परिणाम पलट गया। तीन वोट से जीत चुकी उपासना साहू पांच वोट से और जयललिता मात्र 1 वोट से हार चुकी थी। कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल था, और भाजपा में मायूसी।उपासना साहू और जयललिता ने दुर्ग कोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दायर किया। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर कर लिया। 20 अगस्त को डीजे के सामने रिकाउंटिंग होगा। उपासना साहू ने कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्हें पूरा भरोसा है।
