Saturday, January 17, 2026

ब्रेकिंग क्राइम अपडेट — जामुल गोलीकांड का बड़ा खुलासा

झारखंड से आया ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग गैंग’ दबोचा, पिस्टल–कारतूस–बाइक बरामद, कुल 9 आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग/जामुल। जामुल गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाड़े के दो शूटरों राजेश और बबलू उर्फ बड़का को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी 14 नवंबर की शाम घासीदास नगर में विकास प्रजापति पर जानलेवा फायरिंग में शामिल थे। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तारी का आंकड़ा 09 तक पहुंच चुका है।

झारखंड से बुलाए गए थे शूटर, गोदाम में रुके थे

मुख्य आरोपी करण साव ने अपने भाई शिवम की हत्या का बदला लेने के लिए झारखंड के पेशेवर शूटर बुलाए थे।
दोनों शूटर—

  • राजेश (29), निवासी झींगनगर हटिया, बिहार शरीफ थाना क्षेत्र
  • बबलू उर्फ बड़का (27), निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची
    को जामुल लाकर अपने गोदाम में ठहराया गया था।
  • 55 हजार में ‘डील’, पिस्टल और गोलियों की सप्लाई भी मुख्य साजिशकर्ता ने की

करण साव ने हत्या को अंजाम देने के लिए 55,000 रुपये देकर पिस्टल और गोलियों की व्यवस्था करवाई थी।
वारदात के बाद दोनों शूटरों ने हथियार करण साव को वापस सौंप दिए और हीरो पैशन बाइक (CG 07 AP 1013) से रायपुर की ओर भाग निकले।

सबूतों की बरामदगी — केस में बड़ा मोड़

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया—

  • घटना में प्रयुक्त पिस्टल (7.65 mm)
  • कारतूस
  • हीरो पैशन बाइक
  • मोबाइल
  • अन्य संदिग्ध सामग्री
  • दोनों शूटर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

दिनांक 21.11.2025 को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

राजेश (29 वर्ष) – निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ
बबलू उर्फ बड़का (27 वर्ष) – निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची, झारखंड

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें