श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की दिशा बोस ने जीता कांस्य पदक

भिलाई। स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की फार्मेसी की छात्रा दिशा बोस ने 54वीं राष्ट्रीय हैंडबाल वुमेन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता विगत 30 मार्च से 03 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश के बरेली में फ्यूचर यूनिवर्सिटी एवं हैंडबाल एसोसियशन आफ इंडिया एवं उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों एवं संगठन की टीमों ने हिस्सा लिया। हिमांचल प्रदेश ने प्रथम आकर स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ की दिशा बोस जो की शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा है ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता, दिशा बोस स्कूल स्तर से हैंडबाल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई प्रसिद्ध प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, कुलसचिव डॉ. स्मिता सेलट, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. हेमंत बडवाईक ने बधाई दी है। विश्वविद्यालय के क्रीडा संचालक युवराज राउत ने दिशा की इस सफलता को उनके कोच के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रोत्साहन को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की टीम विभिन्न खेलो की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग ले रही है।

समाचार के रूप में प्रकाशन हेतु।

डॉ. सुशिल चन्द्र तिवारी
डायरेक्टर यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट
श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई

Exit mobile version