वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर भिलाई में होगा सामूहिक गायन, सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन कल

भिलाई। वन्दे मातरम् गीत के 150वें वर्ष के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. नेहरू नगर भिलाई में 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सामूहिक वन्दे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। प्रबंधन ने बताया कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की जय चेतना और राष्ट्रभक्ति का संदेश है।

कार्यक्रम विवरण:
प्रातः 10:30 बजे अतिथियों का आगमन, 10:40 से 10:45 तक सामूहिक गीत, 11:00 से 11:03:13 बजे तक सामूहिक वन्दे मातरम् गायन मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके बाद अतिथि परिचय, वन्दे मातरम् परिचय पर मुख्य वक्ता मनोज तिवारी, सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति का उद्बोधन होगा। मुख्य अतिथि शा.उ.मा.वि. कोसा नगर की प्राचार्य श्रीमती कुसुम दीवान और अध्यक्षीय आशीर्वचन उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता पिल्ले का होगा। 11:50 बजे प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

विद्यालय ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से कल सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. नेहरू नगर (पूर्व) भिलाई में उपस्थित होकर सहभागी बनने की अपील की है।

Exit mobile version