भिलाई। शनिवार को कल्याण महाविद्यालय सभागार में महिला यौन उत्पीड़न समिति के तत्वाधान में और नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन (NCW) के दिशा-निर्देशों के तहत छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक संवेदनशीलता और महिला सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट के तहत दिए जाने वाले अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए कानूनों और आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। एन.सी.डब्ल्यू. द्वारा प्रस्तुत वीडियो और पीपीटी के माध्यम से छात्रों को क्राइम की रिपोर्टिंग और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ दिलाई गई, जिससे उन्हें महिला सुरक्षा और समानता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे—
- प्राचार्य डा. अनुराग पांडे
- अध्यक्ष डा. मणिमेखला
- अन्य सदस्य: डा. छाया, डा. सुमित्रा मौर्य, डा. नागमणि, डा. शबाना, डा. सौम्या, प्रा. अंजू देवी, प्रा. वृंदा जैन, रविकांत, मजहर खान
कार्यक्रम में नव नियुक्त एंबेसेडर छात्र भी उपस्थित थे, जिनमें अन्नू, अंशु, नम्रता, यश, पुष्कर शामिल थे। इसके साथ ही भरी संख्या में अन्य छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लैंगिक समानता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। छात्रों ने कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सुरक्षित और समान समाज की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया।
