पुलिस की त्वरित कार्यवाही पीड़ित के स्कूटी की आग बुझाई और आधा घंटा के भीतर आरोपी पुलिस हिरासत में..

चिकन मार्केट में चाकूबाजी करने वाले आरोपी से धारदार चाकू बरामद कर भेजा गया जेल,आरोपी का नाम-बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता उर्म 28 साल साकिन कुंआ चौक नंदई थाना बसंतपुर राजनांदगांव

राजनांदगांव। 8 दिसंबरको रात्रि 8.20 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि चिकन माकेर्ट हाट बाजार में एक आरोपी द्वारा आहत को चाकू मारकर उसके स्कूटी को आग लगाया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पहुंचकर कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूटी की आग बुझाई गई और हास्पीटल पहुंचकर आहत का हालचाल लेकर घटना की संक्षिप्त जानकारी लिया वही थाना बसंतपुर पुलिस आरोपी बाबू उर्फ मोहित गुप्ता को फरार होने का मौका मिले इससे पहले आधा घंटा में अपने हिरासत में ले ली। प्रार्थी से पूछताछ कर धारा 109, 118 (1), 296, 326 (च) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियां को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली नंदकिशोर गौतम व थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू के नेतृत्व मे आरोपी बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता साकिन कुंआ चौक नंदई थाना बसंतपुर राजनांदगांव छ०ग० को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू को जप्त कर आरोपी के खिलॉफ प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 09दिसंबार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आरोपी लड़ाई-झगड़ा, चोरी का आदतन अपराधी है। जिसके विरूद्ध पूर्व में 10 अपराध दर्ज है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के उप निरी० राधेश्याम जूरी, प्र०आर० चंद्रेश सिन्हा, संदीप चौहान, आरक्षक मनोज टण्डन, राजेश साहू, प्रदीप जायसवाल, प्रियांश सिंह एवं थाना बसंतपुर के प्र०आर० दीपक जायसवाल एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version