Friday, March 6, 2026

कर्मचारी महासंघ कार्यालय बाउंड्री वाल का हुआ भूमिपूजन…

भिलाई। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर पालिक निगम भिलाई के संघ कार्यालय में दिनांक 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए नगर पालिक निगम मिलाई के प्रतिपक्ष नेता भोजराज सिन्हा (मोजू) द्वारा पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। बाउंड्रीवाल प्रतिपाक्ष नेता के निधि से बनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर पालिक निगम भिलाई के अध्यक्ष शशिभूषण मोहन्ती कार्यालय मंत्री संतोष कुमार पाण्डेय निर्माणी संघ के जिले के महामंत्री देवेन्द्र चन्द्राकर वरिष्ठ नागरिक मंच के जिला अध्यक्ष नलनिश मिश्रा एवं अन्य अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिपक्ष के नेता भोजराज सिन्हा जी के सहायोग एवं संघ के प्रति सहानुभूति के लिए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ धन्यवाद ज्ञापित करता है

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें