भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था के बैनर तले ‘जल–जमीन–जंगल बचाओ’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने कैनवास के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कि ‘जल ही जीवन है, जमीन बचाओ ताकि वर्षा का जल भीतर जा सके और पेड़ हमारी जीवन शैली का आधार हैं।’
संस्था की अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता शानू मोहनन ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर भविष्य के लिए तैयार करने हेतु इस आयोजन का यह 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया कि पर्यावरण संरक्षण केवल मानव के लिए नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं के लिए भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता के परिणाम:
प्राइमरी श्रेणी: प्रथम – तिथि ठावकर, द्वितीय – वान्या शुक्ला, तृतीय – प्रिषा साहनी। सांत्वना पुरस्कार युक्ता साहनी को मिला।
मिडिल श्रेणी: प्रथम – हर्षिता साहू, द्वितीय – हेजल साहू, तृतीय – लक्ष्य चंदाकर व आयुष कुमार गुप्ता।
हाईस्कूल श्रेणी: प्रथम – आद्या मिश्रा, द्वितीय – शिविका शर्मा, तृतीय – अशफिया खान।
इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुवाबांधा की पार्षद शीला नारखेडे थीं। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सागरिका पाढी, अभिलाषा मिश्रा, उमा नायर, क्रिश यादव, शिव यादव, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।
संयोजिका अभिलाषा ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण ड्राइंग कॉम्पिटिशन में बच्चों का सुबह 5:30 बजे उपस्थित होना अत्यंत सराहनीय प्रयास रहा।