(भिलाई) जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर परिसर में बन रही नई बिल्डिंग की ढलाई के दौरान पूरा सेंटरिंग अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें 9 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

यह हादसा बिल्डिंग के दूसरी मंजिल की ढलाई के समय रविवार दोपहर 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन या ठेकेदार पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन में इस संबंध में किसी भी प्रकार से मीडिया से चर्चा करनेसे कतरा रही है।