भिलाई भाजयुमो महामंत्री विनय सेन ने 1.72 लाख करोड़ के राज्य के बजट को छत्तीसगढ़ के आधुनिक विजन का बजट बताया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह तीसरा बजट “संकल्प” थीम पर आधारित है।इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।”संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है,बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बजट पिछले साल से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।इसमें भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।जनता को राहत देते हुए किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने और बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास,क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना,मानव संसाधन विकास,अंतिम छोर तक सेवाओं की उपलब्धता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’गारंटी’ को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को 2047 तक ’विकसित राज्य’ बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।यह बजट’ज्ञान’ और ’गति का संगम’ और ’विकसित छत्तीसगढ़’ का आधारस्तम्भ है।बजट में युवाओं के कौशल विकास,स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया गया है।




