भिलाई। लंबे इंतजार और संगठन के भीतर करीब 10 महीने के गहन मंथन के बाद आखिरकार भिलाई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से यह नई टीम घोषित की है।
इस कार्यकारिणी में जहां पार्टी के अनुभवी और वरिष्ठ चेहरों को स्थान मिला है, वहीं कई युवा, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के करीबी कार्यकर्ताओं का दबदबा
नई कार्यकारिणी में वैशाली नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रिकेश सेन का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है।
संगठन की नई सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो विधायक सेन के करीबी और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह टीम विधायक रिकेश सेन के संगठनात्मक नेटवर्क और क्षेत्रीय पकड़ को और मजबूत करने का काम करेगी।

प्रमुख पदाधिकारी —
- त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलू, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्रकांता माण्डले, और पूनम शुक्ला — उपाध्यक्ष
- मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी — महामंत्री
- विनोद सिंह, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, और भारती साहू — मंत्री
- शैलेन्द्र सिंह — कोषाध्यक्ष
- हेमंत देवांगन — सह कोषाध्यक्ष
कार्यालय, मीडिया और आईटी सेल टीम —
- योगेन्द्र सिंह कुशवाहा — कार्यालय प्रभारी
- तिलक राज यादव — सह कार्यालय प्रभारी
- सचिन ताम्रकार — कार्यालय मंत्री
- राजेन्द्र सिंह, मदन सेन, प्रेम लाल साहू — सह कार्यालय मंत्री
- विजय सिंह, सुभाष शर्मा (नेहरूनगर) — प्रवक्ता
- सूरज जायसवाल — मीडिया प्रभारी
- रवि कश्यप — सह मीडिया प्रभारी
- ज्ञान दास मानिकपुरी, रिंकू साहू, दीप पटेल, बॉबी चौहान — सोशल मीडिया प्रभारी टीम
- सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन — आईटी सेल संयोजक व सह संयोजक
जिलाध्यक्ष बोले — “टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का समावेश”
घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा —
“यह कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा, समर्पण और तालमेल का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ता अब बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के मिशन में जुटेंगे।”
10 महीने के मंथन के बाद बनी टीम, संगठन में नई हलचल
करीब 10 महीने के विचार-विमर्श और राय-मशविरे के बाद बनी यह कार्यकारिणी अब भिलाई भाजपा को नई दिशा और ताकत देने को तैयार है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस टीम के गठन से भाजपा भिलाई अब चुनावी मोड में सक्रिय हो चुकी है।
वहीं विधायक रिकेश सेन के करीबी चेहरों की मजबूत मौजूदगी ने संगठन में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को और प्रबल कर दिया है।