बालोद जिले की बेटी लक्ष्मी साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखे विचार

परंपरा और नवाचार से विकसित भारत 2047 का दिया संदेश

(मोरज देशमुख) बालोद। बालोद जिले के ग्राम मटिया अर्जन्दा की होनहार बेटी लक्ष्मी साहू, पिता डालेश्वर प्रसाद साहू, ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के समक्ष “परंपरा के साथ नवाचार: एक आधुनिक भारत का निर्माण” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

लक्ष्मी साहू का चयन My Bharat Portal के माध्यम से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक पार करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीपीटी प्रेजेंटेशन हेतु हुआ। इस उपलब्धि के अंतर्गत उन्हें दिल्ली जाकर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रेजेंटेशन के दौरान लक्ष्मी साहू ने गांवों में आज भी जीवित भारतीय परंपराओं, संस्कृति, कृषि, लोककलाओं एवं सामाजिक मूल्यों को आधुनिक तकनीक, शिक्षा और नवाचार से जोड़ते हुए भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि यदि गांवों की जड़ों को मजबूत करते हुए आधुनिक सोच अपनाई जाए, तो आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उनके विचारों को मंच पर उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा सराहा गया।

लक्ष्मी साहू की इस उपलब्धि से ग्राम मटिया अर्जन्दा, बालोद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और परिजनों ने उनकी सफलता को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Exit mobile version