भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने संगठन विस्तार करते हुए भिलाई के ऊर्जावान युवा नेता अतुल पर्वत को कृषि, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पाद प्रकल्प का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद अतुल पर्वत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए सभी वरिष्ठजनों का हृदय से धन्यवाद। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगा।
अतुल पर्वत ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी पूनम चंद्राकर और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर सहित केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों, कृषि विकास, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
