आशीष राय को पीएचडी की उपाधि…

बिलासपुर। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के विज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधार्थी आशीष राय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आदिवासी समुदाय द्वारा घावों के उपचार में उपयोग की जाने वाली औषधीय वनस्पतियों पर केंद्रित किया। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. अमित शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

अपने शोध के दौरान आशीष राय ने विशेष रूप से छुई मुई (लाजवंती) तथा सदाबहार पौधों की पत्तियों के उपयोग का अध्ययन किया, जिन्हें स्थानीय आदिवासी समुदाय घावों के उपचार में पारंपरिक रूप से प्रयोग करते हैं।

यह शोध धमतरी जिले में इस प्रकार का पहला अध्ययन माना जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध वनस्पति धरोहर और पारंपरिक ज्ञान को समझने में एक नई दिशा प्राप्त हुई है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने आशीष राय को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version