Friday, March 6, 2026

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी

दुर्ग। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक अतिरिक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य घटित घटनाओं से संबंधित है, जिसमें नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई थीं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना दुर्ग द्वारा लगातार विवेचना की जा रही थी।

जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे चिन्हित किया गया। इसके बाद आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष), निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें