Saturday, January 17, 2026

शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में अमर्त्य सेन जयंती का आयोजन

खैरागढ़: रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डाॅ. ओ पी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र साखरे के मार्गदर्शन में आई क्यू ए सी एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान मेंअमर्त्य सेन जयंती मनाया गया।।अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सतीश माहला ने प्रो. अमर्त्य सेन के आर्थिक सिद्धांतों, विशेष रूप से कल्याणकारी अर्थशास्त्र और विकास अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे डॉ. सेन के विचारों ने वैश्विक स्तर पर गरीबी और असमानता को समझने में मदद की है।।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सृष्टि वर्मा, मोनिका जत्ती, शबाना खान , अंजलि ,डॉ.उमेद चंदेल एवं डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया भी उपस्थित थे।। सभी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को डॉ. सेन के आदर्शों और उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अमर्त्य सेन जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें