शोक समाचार..आलोक त्रिपाठी नहीं रहे

कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के डायरेक्टर…मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र थे

उनका अंतिम संस्कार कल शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में होगा

भिलाई नगर। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के प्राचार्य सविता त्रिपाठी के पति और मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी का आज चेन्नई के रेला अस्पताल में सुबह लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से गृह निवास नेहरू नगर भिलाई दुर्ग लाने की तैयारी चल रही है। पार्थिव शरीर कल 7 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर तक पहुंचेगी। उसके बाद अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग में संपन्न होगा।

Exit mobile version