जिला कांग्रेस कमेटी व जिला मुस्लिम समाज ने की कलेक्टर और थाने में शिकायत, जांच की मांग,
कलेक्ट्रेट से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च, 00थाना पहुंचकर फर्जी आवेदनकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग,टी.आई को सौंपा ज्ञापन,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : संगीत नगरी खैरागढ़ और शहीद नगरी छुईखदान क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाने के कथित प्रयास को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।। कांग्रेस पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है।। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिरमौर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान, खैरागढ़ जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन सहित मुस्लिम समुदाय ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया।।
कलेक्टर की अनुपस्थिति में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल व मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम टांकेश्वर प्रसाद साहू को ज्ञापन सौंपा।। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेता और मुस्लिम समुदाय के लोग खैरागढ़ थाना पहुंचे और वहां भी शिकायत दर्ज कर फर्जी आवेदनकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की।। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी पं. मिहिर झा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान,भिखम चंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह “गोल्डी”, रविन्द्र सिंह गहरवार, मनोहर सेन, सूर्यकांत यादव, यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”, नदीम मेमन,मनोहर सेन,सुबोध कांत पांडे, संत निषाद,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

जबकि सभी मतदाता खैरागढ़ और छुईखदान के विभिन्न वार्डों के स्थाई निवासी हैं जहां उन सभी मतदाताओं का मकान, दुकान एवं व्यवसाय स्थित है।। जन्म वर्ष से लेकर आज पार्यांत सभी मतदाता स्थानीय निवासरत हैं।। हमे सुविज्ञ सूत्रों से जानकारी मिली है की अनिल कुमार विश्वकर्मा, ग्राम बाजार अतरिया एवं तिहारूराम, ग्राम बकरकट्टा निवासी वगैरहा के व्दारा फर्जी रूप से एस आई आर के फार्म नं.07 भरकर हम आवेदकगणो का नाम विलोपित करने बाबत आवेदन पेश कर दिया गया है और हमारे नामो को मतदाता सूची से विलोपित करने बाबत यह आवेदन पेश की गई है।।जो पूरी तरह से अनाधिकृत है।।हमारा नाम 2003 की मतदाता सूचीयो में भी पूर्व से सम्मिलित हैं और खैरागढ़ नगर के वार्ड नंबर 01 पिपरिया में 15, वार्ड नंबर 08 तुरकारीपारा में 28 मतदाता, वार्ड नंबर 18 अंबेडकर वार्ड में 22 मतदाताओं और छुईखदान नगर के 75 मतदाताओ के लिए कार्यवाही करने फार्म भरके दिया गया है।।
नाम विलोपित संबंधित जो आवेदन प्रस्तुत किया गया है।। वे सभी मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं।। इसलिए भी यह मामला अत्यंत गंभीर है।। खैरागढ़ और छुईखदान नगर हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव से परिपूर्ण शहर है, जहां इस तरह से कार्यवाही किए जाने से शहर में एकदम तनाव की स्थिति कायम है।।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फार्म-7 के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय एवं अन्य समुदाय के स्थायी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी आवेदन दिए गए हैं, जिससे शहर में तनाव की स्थिति बन रही है।। उन्होंने कहा कि वर्षों से मतदाता सूची में दर्ज नागरिकों के नाम हटाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि फर्जी आवेदनकर्ताओं के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए तथा सभी वास्तविक मतदाताओं के नाम यथावत मतदाता सूची में बनाए रखे जाएं।।

क्रांग्रेस नेताओं ने कहा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिरमौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान ने कहा की वैसे भी हमारे कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी संबंधित घटनाओं का अनेक विवरण और उदाहरण सार्वजनिक मंचों में दे चुके हैं।।इसी अनुक्रम में यह घटनाक्रम खैरागढ़ और छुईखदान नगर में घटित हो जाने से कांग्रेस पार्टी इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेकर पार्टी में ऐसे अनुचित कार्यवाही के विरुद्ध हम कांग्रेस जनो को अत्यंत ही आक्रोश भरे स्थिति में यह आवेदन पेश कर रहे हैं, यदि तत्काल इस पर कार्यवाही नहीं की गई तो शहर में किसी भी तनाव बढ़ने की स्थिति में जिला प्रशासन जिला प्रशासन के ऊपर जिम्मेदारी रहेगी।।

जिला कांग्रेस कमेटी और जिला मुस्लिम समाज ने प्रशासन से मांग की है कि एस आई आर के नाम पर की गई फर्जी शिकायतों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं,ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द्र को नुक़सान न पहुंचे।। इस अवसर पर जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान खैरागढ़ जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन, शम्सुल होदा खान, अल्ताफ खान, समीर शेख, निजामुद्दीन शेख, इब्राहिम, जाविद, अय्यूब कुरैशी, इनायत मिर्जा, खलील कुरैशी, नासिर मेमन, जमीर कुरैशी,नदीम मेमन, हाफिज इलियास अहमद, अमजद खान, राजा सोलंकी, इमरान भाई, रिजवान सोलंकी,इम्तियाज हुसैन, आदिल खान एहसान खान सिद्दीक मेमन, अब्बू खान, आमिर खान, अख्तर सोलंकी, टीपू सोलंकी, आसिफ खान, सोहेल खान, इस्माइल खान, याकूब सोलंकी, जावेद खान, जुनैद खान सहित खैरागढ़-छुईखदान गंडई क्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।।





