(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : होली पर्व के अवसर पर आगामी बुधवार 04 मार्च को जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है।। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में होली में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।। इस आदेशानुसार जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों, कम्पोजिट दुकानों सहित एफ.एल.-3 बार तथा अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे।।
इसमें केसीजी जिले के खैरागढ़, मुढ़ीपार, साल्हेवारा, जालबांधा, पैलीमेटा, छुईखदान, ठेलकाडीह और गण्डई क्षेत्र की मदिरा दुकानें, बार एवं अहाते शामिल हैं।। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्पष्ट किया है कि बुधवार 04 मार्च को मदिरा की बिक्री, क्रय-विक्रय एवं सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों एवं बार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है,कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि होली के अवसर पर जिले में पूर्ण शांति, सद्भाव और अनुशासन का वातावरण बना रहे।।




