Sunday, March 1, 2026

एसीबी (इंडिया) लिमिटेड और कटघोरा ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

कटघोरा। दीपका: एसीबी (इंडिया) लिमिटेड, 2x135MW पॉवर प्लांट चकाबुड़ा और कटघोरा ब्लड सेंटर के आपसी सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कंपनी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की शुरुआत सुबह 9:00 बजे हुई, जहाँ बड़ी संख्या में रक्तदाता अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखे। कटघोरा ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी और स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रक्त की कमी को दूर करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।

प्रांजल शुक्ला ने बताया कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। एसीबी (इंडिया) लिमिटेड समय-समय पर इस तरह के सामाजिक सरोकार के कार्य करता रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें