भिलाई को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ी पहल: आप नेता जसप्रीत सिंह ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर नहर की जमीन और नकटा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यीकरण की माँग की

भिलाई/ दुर्ग आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जसप्रीत सिंह ने आज दुर्ग कलेक्टर महोदय को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे, जिसमें भिलाई के दो महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों—नहर की जमीन और नकटा तालाब—को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने और उनका जनहित में विकास करने की माँग की गई है।

  1. नहर पर आधुनिक कैनाल पाथवे की माँग
    जसप्रीत सिंग ने जोर दिया कि भिलाई को देश के सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहरों में से एक बनाने के लिए एसीसी चौक से लेकर कुरुद तक नहर की शासकीय भूमि पर फैले बड़े पैमाने के अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने माँग की कि नहर के दोनों किनारों पर 15-20 फीट चौड़ी जमीन पर एक अत्याधुनिक कैनाल पाथवे (पदपथ) बनाया जाए। इस पाथवे पर इंटरलाकिंग पेवर ईंटें लगें और नागरिक सुविधाएँ (ओपन जिम, जॉगिंग ट्रैक) स्थापित की जाएँ, ताकि भिलाई के नागरिकों को एक सुरक्षित, प्रदूषण-मुक्त और सुंदर स्थान मिल सके।
  2. नकटा तालाब का मरीन ड्राइव की तर्ज़ पर विकास
    दूसरे ज्ञापन में, उन्होंने पटवारी हल्का कुरुद के नकटा तालाब (खसरा नंबर 1348, क्षेत्रफल 2.3800 हेक्टेयर) पर हो रहे गंभीर अवैध अतिक्रमण की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने तत्काल जीपीएस आधारित सीमांकन कर सभी अवैध निर्माणों को हटाने और तालाब की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल/वायर फेंसिंग लगाने की माँग की।
    विकास की योजना: तालाब को रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित कर एक अत्याधुनिक सार्वजनिक मनोरंजन स्थल बनाया जाए, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले वॉकिंग/जॉगिंग ट्रैक, पर्याप्त रोशनी और बच्चों के लिए पार्क जैसी सुविधाएँ हों।
    जसप्रीत सिंह और ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि इन अति-आवश्यक और जनहितकारी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल भिलाई को एक आधुनिक और स्वस्थ स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से
    मेहरबान सिंह
    रऊफ अंसारी
    जसप्रीत सिंह
    धर्मेंद्र चौधरी
    बलविंदर
    अविनाश गायकवाड़
    आदि लोग उपस्थित थे।
Exit mobile version