भिलाई/ आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने भिलाई में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। भिलाई स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी ने डॉ. एस. के. अग्रवाल को भिलाई नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।
सभी वार्डों में दमखम से लड़ेगी चुनाव
चुनाव प्रभारी नियुक्त होने के बाद डॉ. एस. के. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी भिलाई नगर निगम के सभी वार्डों में पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि रायपुर के बाद भिलाई प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण नगर निगम है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अनुभव और रणनीति पर जोर
डॉ. अग्रवाल को चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव है। वे 2018 में दुर्ग विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ 2019 और 2025 के दुर्ग नगर निगम तथा 2021 के भिलाई नगर निगम चुनाव का गहरा अनुभव रखते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि 2025 के दुर्ग निगम चुनाव में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वार्ड 1 से मनीष मिश्र, वार्ड 13 से अजय साहू और वार्ड 47 से मुकेश नायक ने कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी उन पिछले अनुभवों और कमियों से सबक लेते हुए इस बार भिलाई में जीत का परचम लहराने की तैयारी में है।
संगठन का विस्तार और नियुक्तियां चुनाव को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए बैठक में 4 सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
उमेश उपाध्याय
मनीष मिश्रा
रउफ अंसारी
जसप्रीत सिंह
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
आज की इस बैठक में लगभग 70 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कई इच्छुक उम्मीदवारों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश सचिव श्रीमती के. ज्योति, मेहरबान सिंह, सोनू यादव, विनोद साहू, कुलबीर कौर, रामपाल, बलदेव साहू, मानिकचंद, ओंकार ताम्रकार, शिवशंकर, रवि साहू, देवेन्द्र, अविनाश, मानिक, हरचरण, विजय अग्रवाल, रजत पांडे, दिवाकर सिंह, सुमित, शंकर ठाकुर, बलविंदर, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी, सुबरत विश्वास, अन्नपूर्णा, शशि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




