(वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद जाकिर हुसैन के फेसबुक वाल से,,)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्थान है। इनके यहां बहुत सी गतिविधियां चलते रहती है, ऐसे में मीडिया कर्मियों से ब्रह्माकुमारी परिवार का जीवंत संपर्क रहता है।
यहां सेक्टर-7 के राजयोग भवन में आज इस संस्थान के 90 साल होने पर एक आयोजन रखा गया था, जिसमें शहर और आसपास के बहुत से मीडिया कर्मियों को बुलाया गया था। यहां का कामकाज देख रहीं निदेशक ब्रह्माकुमारी आशा दीदी सभी का आत्मीय स्वागत किया।
आयोजन में लंच भी रखा गया था। आशा दीदी को पता लगा कि मेरा रोजा चल रहा है तो उन्होंने लंच पैक करवाया और इसे सौंपते हुए हिदायत भी कर गईं कि-इफ्तार इसी से करना।
तो, आज का इफ्तार ब्रह्राकुमारी संस्थान के इफ्तार पैकेट से हुआ। सादा और हल्का भोजन लेकिन शानदार…आज जबकि मुहब्बत कम हो रही है और चारों तरफ नफरत खूब फल-फूल रही है..ऐसे में आशा दीदी का यह व्यवहार दिल को छू गया… ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू
Brahma Kumaris
