आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम: रुखड़ स्वामी महोत्सव में गंगा आरती आयोजकों का भव्य सम्मान समारोह

खैरागढ़ : रुखड़ स्वामी महोत्सव के शुभ अवसर पर आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां कार्तिक पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली गंगा आरती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले आयोजकों और धर्म ध्वजा वाहकों का भव्य सम्मान किया गया।। कार्यक्रम में गंगा आरती के संयोजक डॉ. अरुण भारद्वाज सहित महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति के सभी सदस्यों को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।।

महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष आयोजित होने वाली गंगा आरती क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।। हरिद्वार की तर्ज पर आयोजित इस आरती ने न केवल धार्मिक वातावरण को मजबूत किया है,बल्कि युवाओं में भी आध्यात्मिक चेतना और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाने का कार्य किया है।।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।। समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में भी इस परंपरा को और अधिक भव्य रूप में आगे बढ़ाने की बात कही।।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।।

Exit mobile version