Saturday, January 17, 2026

जंबूरी के टेंडर में सामने आए भारी भ्रष्टाचार के संकेतों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि-

राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन लाखों बच्चों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों से जुड़ा है। आयोजन से जुड़े भारी भ्रष्टाचार के ठोस संकेत और प्रमाण सामने आए हैं।

दुर्ग। वोपूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि-
टेंडर प्रक्रिया का बार-बार निरस्त होना, नियमों में अचानक बदलाव और तकनीकी बोली में पारदर्शिता का अभाव गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे भी अधिक गंभीर तथ्य यह है कि आज तक न तो टेंडर खोला गया है, न ही तकनीकी बोली सार्वजनिक की गई है और न ही यह बताया गया है कि सबसे कम बोली लगाकर कौन काम करने के लिए योग्य पाया गया है।
राज्य सरकार को पूरे आयोजन और उससे जुड़ी वित्तीय प्रक्रियाओं पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही सरकार यह स्पष्ट रूप से घोषित करे कि भारत स्काउट एंड गाइड का अधिकृत अध्यक्ष कौन है।
जब तक सभी तथ्य सार्वजनिक नहीं किए जाते, तब तक इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को आगे बढ़ाना छत्तीसगढ़ की साख के साथ खिलवाड़ होगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें