Sunday, January 18, 2026

खैरागढ़ ब्रेकिंग. कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद का इंतजार खत्म सस्पेंस से उठा पर्दा, दावेदारों के उडे होश,कोमल दास साहू बने केसीजी कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नवाज खान का दबदबा बरकरार,
केसीजी जिला अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को दिया तवज्जो,
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जिला अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा कार्ड खेलते हुए,साहू समाज को दी तवज्जो,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की प्रतिक्षा खत्म हुई।। आखिरकार संगठनात्मक बदलाव सामने आ ही गया है।। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।। यह नियुक्तियां कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत की गई हैं, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावी रणनीति को धार देना है।।

केसीजी जिला में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष पद के लिए पिछडा कार्ड खेलते हुए, साहू समाज को दिया तवज्जो
खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले की कमान अब कोमल दास साहू को सौंपी गई है।।कोमल साहू वर्तमान में मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं और संगठन के सक्रिय, ऊर्जावान व लोकप्रिय चेहरों में गिने जाते हैं।। उन्हें पूर्व केंद्रीय जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान के कट्टर समरथको एवं सबसे करीबी माना जाता है।।

जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों के उडे होश, सस्पेंस खत्म
जिले में कई दिनों से इस पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जिसमें मुख्य रूप से कोमल दास साहू, सुनील कांत पांडे,मनराखन देवांगन , हेमंत वैष्णव और भीगेश यादव सहित अन्य के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में थे।। AICC पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट, स्थानीय समीकरण और वरिष्ठ नेताओं से गहन मंथन के बाद कोमल दास साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगी।।
जिलाध्यक्ष का नाम घोषित होते ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।। विभिन्न ब्लॉकों और मंडलों के कार्यकर्ता बधाई और शुभकामनाएं देकर अपनी उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़ नजर आ रही है।।

जल्द करेंगे कार्यभार ग्रहण
नए जिला अध्यक्ष जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे और संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह बदलाव कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें