राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन ठाकुर टोला राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर गुरप्रीत कौर के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं गांधी जी के चलचित्र मे माल्यार्पण एवं पूजन से किया गया! तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत गाकर तिरंगे का सम्मान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया व देश के लिये समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया।
प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिस्से समस्त महाविद्यालय प्रांगण देश भक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।





