Wednesday, March 4, 2026

भिलाई के जवाहर नगर स्थित के एच मेमोरियल स्कूल में 77 वीं गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ से मनाया गया

भिलाई। के एच एजुकेशन सोसाइटी की उपाध्यक्ष सीता झा ध्वजारोहणकर छात्र-छात्राओं एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी, इस कार्यक्रम में के एच विभा झा और एमएसएमई के अध्यक्ष के के झा और के एच स्कूल के डायरेक्टर निश्चय झा,के एच टाइनी टॉट डायरेक्टर सृष्टि झा सहित स्कूल के टीचर मौजूद थे।

स्कूल में स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई।

बच्चों को द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया, तिरंगा हाथों में लिए, देशभक्ति परिधान में सजे छात्र पूरे अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना गूंज उठी। यह मार्च हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान, एकता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

प्रिंसिपल विभा झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के बारे में बच्चों को जानकारी दी।उन्होंने ने कहा की ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल देश के प्रति प्रेम बढ़ता है, बल्कि वे हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भी समझते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने छात्रों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की।

एमएसएमई के अध्यक्ष के के झा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को तरक्की की ओर ले जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा।

के एच स्कूल के डायरेक्टर निश्चय झा,के एच टाइनी टॉट डायरेक्टर सृष्टि झा ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाई दी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें