वारदात बुजुर्ग महिला पर: 70 साल की वृद्धा पर हमला, खैरागढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, अकेली वृद्ध महिला पर हमला, सोने की पत्ती लूटकर फरार

00 इस वारदात को महिनो बित चुका है,हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर,
00 क्षेत्रवासी बाजार अतरिया में पुलिस चौकी की मांग कर थक चुके हैं,
00 ग्राम से पुलिस चौकी खोलने के लिए प्रस्ताव भी जा चुका है,
00 पुलिस आभी तक जांच में ही जुटी हुई है,
00 बेसहारा का कोई सहारा नहीं, हमलावर खुलेआम घुम रहे,

खैरागढ़ : भीमपुरी में 13 मार्च की रात एक बेहद भयावह घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।। छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीमपुरी में अज्ञात हमलावर ने लगभग 70 वर्षीय वृद्ध महिला उमा बाई पर बेरहमी से हमला कर उसे अधमरा कर दिया और घर से सोने की पत्ती लूटकर फरार हो गए।।

हमलावर 10 फ़ीट उंची दिवार फांदकर घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम
ग्रामीणों के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है।। आरोपी पक्की दीवार पर सीढ़ी लगाकर लगभग 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा। इसके बाद उसने महिला पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को दी सूचना घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका लगभग 15 दिनों तक इलाज चला।। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।।
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है एक्सपर्ट टीम द्वारा एक सप्ताह तक गांव में लगातार जांच और पूछताछ की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।।ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है।। इससे पहले भी महिला के घर में दो बार चोरी हो चुकी है, हालांकि तब शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।। इस बार की घटना सबसे ज्यादा गंभीर और जानलेवा साबित हुई है।।

बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती थी, परिवार में कोई नहीं था
बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी और उसके परिवार में कोई नहीं है।। घटना के बाद से वह अपना गांव छोड़कर किसी अन्य स्थान पर स्वास्थ्य लाभ ले रही है।। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।।

पुलिस चौकी की मांग ग्रामीण कर थक चुके हैं, ग्राम से प्रस्ताव तक जा चुका है
क्षेत्रवासी बाजार अतरिया में पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं और यह क्षेत्र भी बहुत बड़ा है।। क्षेत्रवासीयो का कहना है कि हम बाजार अतरिया में पुलिस चौकी की मांग कर थक चुके हैं।।

Exit mobile version