भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा में विकास को नई रफ्तार मिली है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय के प्रयासों से लगभग ₹6.74 करोड़ के विकास कार्यों के लिए ई-प्रोक्योरमेंट निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नया रायपुर द्वारा आदेश क्र. /बी-6/वि.स.क्षे. भिलाई नगर/65/Mandi-854/26-27/3009 दिनांक 25.08.2026 जारी किया गया है। कुल प्रस्तावित लागत ₹674.17 लाख है। निविदा की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 और फाइनेंशियल सबमिशन 24 सितंबर 2026 तय है।
इन कार्यों में दरी तालाब, मंगल बाजार, श्रमिक नगर, मानस भवन तालाब में डोम शेड, मंच निर्माण, सामुदायिक भवन, मानस भवन, सतनाम भवन, विद्यालय भवनों का संधारण, यात्री प्रतीक्षालय, उद्यान विकास, चौक सौंदर्यीकरण, महिला व्यायाम कक्ष, सीसी रोड, सीमेंट्रीकरण, नाली निर्माण, विद्युत कार्य शामिल हैं।
इसका सीधा लाभ वार्ड क्र. 38, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 51 और वैशाली नगर के वार्ड 32 सहित आसपास के नागरिकों को मिलेगा।
पाण्डेय ने कहा – “जनता की आवश्यकता हमारी प्राथमिकता, विकास हमारी प्रतिबद्धता और भिलाई का उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प है।”
