Wednesday, March 4, 2026

देवरी (ख) में दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज का 56वां प्रांतीय अधिवेशन एवं युवा खेल महोत्सव

बालोद। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 56वां वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं युवा खेल महोत्सव का आयोजन 6, 7 एवं 8 फरवरी 2026 को ग्राम देवरी (ख), सर्किल जंजगिरी, जिला बालोद में किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में समाज के युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में राजस्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद भोजराज नाग (कांकेर) एवं विजय बघेल (दुर्ग), जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे। समापन समारोह 8 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें