Wednesday, March 4, 2026

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की पहल पर 46.63 करोड़ रु.की विभिन्न विकास कार्यों का बजट में जुड़े कार्यों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहीं विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रयासों से खैरागढ़ विधानसभा को बजट 2025-2026 में जुड़े कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर बड़ी सौगात मिली है।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है जो निम्नानुसार है : विद्यमान सड़कों के रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुधार एवं सुरक्षा उपाय कार्य हेतु 163.04 लाख रुपए, विकासखंड खैरागढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खैरागढ़ पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 कि.मी. हेतु 158.41 लाख रूपये, राजनांदगांव कवर्धा मार्ग के कि.मी. 51/10 (राज्य मार्ग क्र. 05) पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य हेतु 346.77 लाख रूपये, राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग के कि.मी. 55/10 (राज्य मार्ग क्र. 05) में घिरघोली नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य हेतु 434.85 लाख रूपये, राजनांदगांव-कवर्धा-पोंड़ी मार्ग के कि.मी. 4/2 से 38/4-34.40 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य भू-अर्जन एवं युटिलिटी शिफ्टिंग कार्य हेतु 1586.22 लाख रूपये, विकासखंड खैरागढ़ के करमतरा से घुमर्रा मार्ग लं0 4.00 कि.मी. (3.20) हेतु 375.08 लाख रूपये, गण्डई से कृतबांस मार्ग में स्थित सुरदी पर उच्चस्तरीय पुल मय पहुंचमार्ग निर्माण कार्य (सुरही नदी) हेतु 342.83 लाख रूपये, गण्डई-लिमों- दुल्लापुर मार्ग में स्थित कर्रा नाला पर उच्चस्तरीय पुल मय पहुंचमार्ग निर्माण कार्य हेतु 382.05 लाख रूपये, खैरागढ़ – अकरजन मार्ग (मु.जि.मा.) मोती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य हेतु 686.56 लाख रूपये, जिला खैरागढ़ के अंतर्गत राज्यमार्गों पर जंक्शन सुधार का कार्य एवं आई.आर.सी. के प्रावधानुसार क्रैश बेरियर लगाने का कार्य हेतु 187.22 लाख रूपये की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है।।

इस स्वीकृति से क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है निर्माण कार्य होने से न केवल ग्राम व वार्डवासियों को सुविधा होगी बल्कि क्षेत्र की सूरत भी बदल जाएगी।। क्षेत्र के लोगों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब गांव में सड़कों व पुल – पुलिया और मूलभूत सुविधाओं का स्वरूप बेहतर हो रहा है।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें