भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक निधि से क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 25 कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। इन कम्प्यूटरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने, डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने तथा कम्प्यूटर कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत 16 शासकीय विद्यालयों को कम्प्यूटर सिस्टम वितरित किए गए हैं। इनमें जुनवानी, सुपेला, कोहका, कोसा नगर, वैशाली नगर, कुरुद, रामनगर, वृंदा नगर, कैंप-1, कैंप-2, कृष्णा नगर, फरीद नगर सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आज के दौर में कम्प्यूटर शिक्षा समय की आवश्यकता है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों की तरह डिजिटल संसाधन उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से विधायक निधि से कम्प्यूटर प्रदान किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी बढ़ेगी और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कम्प्यूटर सिस्टम मिलने से विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण मिलेगा तथा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
इन विद्यालयों को मिले कम्प्यूटर सिस्टम
शासकीय हाई स्कूल जुनवानी, शासकीय कन्या उमावि सुपेला, गुरु घासीदास शासकीय उमावि कोहका,
शासकीय उमावि सुपेला,
शासकीय उमावि कोसानगर,
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जुनवानी,
शासकीय कन्या उमावि वैशाली नगर, शासकीय उमावि कुरुद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हाउसिंग बोर्ड,
शासकीय उमावि मुक्तिधाम रामनगर, शासकीय उमावि वृंदानगर, शासकीय उमावि कैंप-1, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जेपी नगर कैंप-2, शासकीय हाई स्कूल कैंप-2, शासकीय हाई स्कूल कृष्णा नगर सुपेला,
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरीद नगर।
